हॉस्टल में तोड़फोड़

उदयपुर, रंजिशवश गीतांजली कॉलेज के छात्रों ने हास्टल में घूस कर तोड फ़ोड कर छात्र के साथ मारपीट की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सूरतराम का वास श्रीमाधोपुर हॉल गीताजली कॉलेज हास्टल निवासी शिशराम पुत्र दोतलरात स्वामी ने परिवाद जरिये कॉलेज से निष्कासित एमबीबीए छात्र फलोदी निवासी भुवनेश कुमार पुत्र पूनम प्रकाश व कृष्णपाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि ३१ अगस्त को कॉलेज आये आरोपियों ने हास्टल के कमरे में घूस कर गालीगलोज कर कुर्सियां, कॉच फ़ोड कर मारपीट की। इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर दोडकरआये सचिन, अरूण, नवनीत ने बीच बचाव किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने पूर्व में सचिन के साथ मारपीट की थी। इसकों लेकर दोनों पक्षों में समझाईश हो जाने के बाद भी आरोपियों ने भुवनेश के साथ मारपीट की।

Previous articleवार्डवार शिविरों का आयोजन कल से
Next articleहज यात्रा के नाम धोखाधडी