होमगार्ड जवान की मृत्यु

उदयपुर, डयूटी से घर लोटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होमगार्ड जवान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तडके प्रतापनगर टोल नाका के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देबारी रामदेव जी का वाडा निवासी रतनसिंह(२९) पुत्र मनोहर सिंह देवडा को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिसे घायल अवस्था में राजकीय एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया। पूछताछ में पता चला की रतनसिंह राजस्थान होम गार्ड में जवान था। गुरूवार रात में प्रतापनगर थानान्र्तगत आकाशवाणी कोलोनी क्षैत्र में डयूटी पर था। त$डके डयूटी पूरी कर बाइक पर वापस घर लोट रहा था। इस दौरान टोल नाका के समीप अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।

Previous articleवृद्घा के गले से चेन छिनी
Next articleविभव, शुभानी, मोनिका राज्य टीम में