2015 तक अहमदाबाद लाइन ब्रॉडगेज में बदल सकती है

उदयपुर.रेलवे की सभी महत्वपूर्ण लाइनों का आमान परिवर्तन हो चुका है। उदयपुर क्षेत्र के कुछ खंडों में मीटर गेज लाइन अभी मौजूद है। वर्तमान पंचवर्षीय योजना के तहत सभी लाइनों का बड़ी लाइन में विस्तार कर यूनीगेज में बदलने की योजना है। रेलवे बोर्ड मेम्बर इंजीनियरिंग ए.पी.मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2015 तक अहमदाबाद लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि पिछले माह उदयपुर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उदयपुर-हिम्मत नगर के बीच चल रहे आमना परिवर्तन कार्यो का जायजा लिया था। आमान परिवर्तन कार्यो में गति लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

2015 तक अहमदाबाद लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने का लक्ष्य है। उदयपुर क्षेत्र में मावली-बड़ी सादड़ी तथा मावली-मारवाड़ रेल खंडों का आमान परिवर्तन करना प्रस्तावित है। मीटर गेज लाइनें समाप्ति की ओर हैं। मीटर गेज की गाड़ियां सीमित संसाधनों से चलाई जा रही हैं।

Previous articleछोड़ गया पालने में नवजात
Next articleहाईकोर्ट के फैसले पर बेबस नजर आ रहे निकायों के अधिकारी