दो किशोरी का अपहरण

kidnapउदयपुर, ऋषभदेव निवासी व्यक्ति ने दो बदमाशों के खिलाफ बहला फूसला कर दो पुत्रियों का अपहरण कर ले जाने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ऋषभदेव कस्बा निवासी व्यत्ति* ने ठाकरडा जिला डूंगरपुर निवासी किशनलाल पुत्र शांतिलाल भोई तथा झाडोल सराडा निवासी जितु पुत्र भगवान लाल व उसके भाई के खिलाफ दोनों पुत्रियों का अपहरण कर ले जाने का प्रकरण पुलिस थाने में दर्ज करवाया। कि 22 दिसंबर को घर परिजन घर पर नहीं थे। इस दौरान आई साले गजेन्द्र की पत्नी आशा जो घर से पुत्री को साथ ले जाकर अपने भाई किशन को सुपर्द कर रवाना कर दिया। इसी तरह 1 जनवरी 13 को दो बाइक लेकर घर आये आरोपी जितु व उसका भाई सरसा दूसरी पुत्री को अपहरण कर साथ ले गये। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

Previous articleऑल इण्डिया वेट एवं पॉवर लिफ्टिंग की मेजबानी करेगा सुविवि
Next articleधोखा देकर लाखों की नकदी हडपी