दो बाइक भिडंत में कास्टेबल की परीक्षा देने आये युवक की मौत

accident-victimउदयपुर, । उदयपुर जयसमंद रोड पर दो बाइक की आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई तथा अधेड सहित दो जने घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार सवेरे उदयपुर जयसमंद रोड पर डायाबांध के समीप दो बाइक की आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सेमारी सराडा निवासी गोरव(१९) पुत्र लक्ष्मीलाल खटीक की मृत्यु हो गई तथा विशाल(२१) पुत्र लक्ष्मीलाल एवं ऋषभदेव निवासी देवीलाल(५०) पुत्र गोमा मीणा गंभीर घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक एवं घायलों को एम बी चिकित्सालय पहुचाया। जहां दोनों को उपचार के लिए भर्ती किया तथा मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया। पूछताछ में पता चला की गौरव व विशाल दोनों गांव से बाइक पर कास्टेबल परीक्षा के लिए उदयपुर आ रहे थे। देवीलाल दरीबा हिंदुस्तान जिंक में नोकरी करता है। वह बाइक पर उदयपुर से जयसमंद रिश्तेदार को मिलने जा रहा था। बीच रास्तें डायाबांध रो$ड पर दोनों बाइक की आमने सामने भिडंत हो गई।

 

Previous articleरसद सामग्री ले जाते वाहनों पर श्रमिकों ने किया पथराव फायरिंग की
Next articleशहर कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक