लेकसिटी में ठण्ड का कहर

पारा 0.6 डिग्री पहुंचा

सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त

1426_sukhna-lake

उदयपुर, लेकसिटी में ठण्ड का कहर जारी है तापमान में निरन्तर गिरावट तथा शीतलहर के प्रकाप से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को शहर मे स्थित सीटीएई कॉलेज में सुबह का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि डबोक हवाई अड्डे पर न्यूनतम तापमान 2.8 डि.से.दर्ज किया गया।

हिमाचल व जम्मू कश्मीर में लगातार हो रही बर्फ बारी से लेकसिटी में शीतलहर की चपेट में है लगातार गिरते पारे ने जन जीवन को प्रभावित किया है। प्रात: 11 बजे तक सडके सूनी रहती है तथा जरूरी कार्य सेही लोग घरो से बाहर निकल रहे है। कार्यालयों में हीटर के सहारे काम हो रहा है तो कई स्थानों पर दोपहर तक अलाव जलते देखे गए।

शाम 6 बजे बाद सडको पर सन्नाटा पसरा रहा इक्का दुक्का वाहनों ने हार्न निस्तब्ध खामोशी को तोडते हुए गुजर जाते है। लोग जल्दी घरों में जाकर बिस्तरों मे दुबक रहे है। मंगलवार प्रात: शहर के गुलाबबाग उद्यान एवं निकटवर्ती गांवों के खेतों की पालियों पर बर्फ की सफेद चादर देखी गई। सर्दी के चलते दिहाडी मजदूरों के लिए रोटी रोजी का जुगाड की दूभर हो गया है वहीँ छोटे बच्चों को स्कूल में अवकाश के कारण राहत मिली।

2367_12

 

Previous articleसर्किट हाऊस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
Next articleहोटलों में रहेगी तीसरी आँख की नज़र