विधुत कर्मियों से मारपीट

imageउदयपुर, भूपालपुरा थाना पुलिस ने आठ लोगों के साथ विद्युतकर्मी के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अजमेर विद्युत वितरण निगमत लिमिटेड अशोक नगर के सहायक अभियंता मनोज सुहालका ने बेकनी पुलिया निवासी सईद पुत्र काजी मोहम्मद सहित 8लोगों के खिलाफ डयूटी के दौरान विद्युतकर्मी के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रकरण दर्ज करवाया। शुक्रवार को विद्युत शिकायत लेकर कार्यालय आये आरोपियों ने वहां मौजुद कर्मचारी चेनराम मीणा व सोहन मेघवाल के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा पैदा की।

Previous articleरिश्वत लेते एपीपी रंगे हाथों गिरफ्तार
Next articleसरपंच ने तैयार कराये फर्जी दस्तावेज