सरपंच ने तैयार कराये फर्जी दस्तावेज

248053_1उदयपुर, नाई थाना पुलिस ने सरपंच व सचिव सहित अन्य के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिसारमा निवासी हरिश पुत्र भैरूलाल पालीवाल ने परिवाद जरिए अपने भाई वारियों की घाटी निवासी बाल गोपाल पालीवाल एवं सीसारमा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि सीसारमा स्थित भूखण्ड को लेकर दोनो भाईयों में विवाद होने पर सादे कागज पर लिखित में दोनो के बीच समझौता हुआ था। वर्ष 2006में बाल गोपाल ने उक्त समझौते को तत्कालीन ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव की मदद से पंचायत लेटर हेड स्केन पर बाल गोपाल उक्त दस्तावेज को न्यायालय में पेश किया।

Previous articleविधुत कर्मियों से मारपीट
Next articleवकील को जेल भेज