मुस्लिम महासभा का युवा महासम्मेलन बांसवाडा में कल

उदयपुर, मुस्लिम महासभा राजस्थान का युवा महासम्मेलन बांसवाडा में रविवार को आयोजित किया जाएगा।

मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रवक्ता इरफ़ान मुल्तानी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महासम्मेलन में मुस्लिमों के आरक्षण पर चर्चा की जाएगी। वहीं राज्य सरकार द्वारा पिछले 4 साल में मुसलमानों के हित में हुए कार्यों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं उदयपुर संभाग के युवा भाग लेंगे।

सम्मेलन को राष्ट्रीय संयोजक के.आर. सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष एस.के. पठान, प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद सद्दीक नूरी, संभागीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष और उदयपुर संभाग, मध्प्रदेश एवं गुजरात के वकता चर्चा करेंगे।

Previous articleपुलिस ने शहर से हटवाये अतिक्रमण
Next articleलेकसिटी में ठंडी हवाओं से सहमे शहरवासी