एक करोड की अवैध शराब जप्त

400x300उदयपुर, उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान ऋषभदेव थाना पुलिस ने गुजरात तस्करी कर ले जाई जा रही अवैध शराब से भरे तीन वाहनों को जब्त कर दो चालकों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की बाजार कीमत एक करोड रूपये से अधिक बताई जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान ऋषभदेव थाना पुलिस को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तेजराज सिंह द्वारा अवैध शराब से भरे ट्रक गुजरात जाने की सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस थानेदार माणकराम ने टीम पिपली रोड पहुंच कर तालाबंदी की। जहां तलाशी के दौरान अवैध शराब से भरे एक ट्रेलर व दो टर्बो को जब्त कर चालक सांचोर निवासी राजू राम पुत्र केहराम, बाडमेर निवासी त्रिलोक राम को गिरफ्तार किया। समाचार लिखे जाने तक एक वाहन में रखी शराब की गिनती करने पर 1000 कर्टन पाये गये जबकि दोनो वाहनों की गिनती जारी है।

 

Previous articleघरेलू मसालों में छिपा है स्वास्थ्य का राज’: डॉ. औदीच्य
Next articleगरीबों दुःख समझने वाले दिनेश तरवाडी का निधन