ट्रोले ने बाइक को चपेट में लिया, दो युवक की मौत

उदयपुर। प्रतापनगर चौराहे पर पुराने आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित पेट्रोलपंप के पास एक ट्रोले ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार प्रतापनगर चौराहे पर नागदा पेट्रोलपंप के समीप एक अनियंत्रित ट्रोले ने मोटरसाइकिल पर अपने गांव रेबारियों की घाटी जा रहे हरीश (20) पुत्र बालूदास वैष्णव, जितेन्द्र (26) पुत्र रामचरण निवासी केशवपुरा कोटा व नरेश (18) पुत्र बालूदास वैष्णव को चपेट में ले लिया। घटना में हरीश व जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नरेश घायल हो गया। घटना के बाद ट्रोला चालक ट्रोले को मौके पर ही छो$ड भाग गया। पुलिस ्रने ट्रोला जब्त कर मृतक के शवों और घायल को चिकित्सालय पहुंचाया।

Previous articleआखिर हैवान कब इंसान कहलायेगा ????
Next articleबुजुर्ग प्रिंसिपल को हुआ प्यार, किया छात्रा से विवाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here