किसान का सिर काट कर ले गए

police-inspects3

उदयपुर। सवीना क्षेत्र के नवाघरा में एक खेत में रखवाली करते किसान हीरालाल का सिर बीती रात अज्ञात हत्यारे काट ले गए। हीरालाल दो दिन पूर्व भूमाफिया की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले उप सरपंच भीमराज गमेती के भुआ का बेटा है। आज सुबह हीरालाल का बेटा मांगीलाल जब खेत पर कुत्ते को रोटी डालने पहुंचा, तो उसके पिता का सिर कटा शव देखकर वह चीख पड़ा। सूचना मिलने पर एसपी हरिप्रसाद शर्मा के साथ ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

सूत्रों के अनुसार नवाघरा निवासी हीरालाल (६०) पुत्र वेणजी गमेती गांव में ही चैनराम डांगी के खेत की रखवाली करता था। उसके साथ रिश्तेदार काना भी वहीं पर सोता था, लेकिन भीमराज की मौत के कारण बीती रात काना भीमराज के घर पर सोया था। रात को आठ बजे मांगीलाल उसके पिता हीरालाल को खाना देकर आया था और आज सुबह जब वह पर कुत्ते को रोटी डालने गया, तो पिता का सिर कटा शव खाट पर पड़ा पाया। पिता का शव देखकर वह चीख-चीख कर रो पड़ा। उसकी चीख सुनकर वहां पर कई ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने एसपी हरिप्रसाद शर्मा, एएसपी हेड क्र्वाटर कालूराम रावत, डिप्टी अताउर्रहमान, गोवर्धनविलास थानाधिकारी हनुवंतसिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।

DSC02077

खेत पर ही रहता था हीरालाल: हीरालाल गांव में चैनराम डांगी के खेत पर ही रहता था। उसके साथ रिश्तेदार काना भी सोता था, लेकिन बीती रात वह नहीं। इस दौरान हत्यारों ने हीरालाल का गला रेंतकर सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद हत्यारे सिर अपने साथ ले गए।

 

रंजिश के कारण की हत्या: घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है। हत्या का तरीका काफी निर्मम है। इससे लगता है कि हीरालाल से भारी दुश्मनी रखने वाले व्यक्ति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल से सौ कदम की दूरी पर खून के छींटे भी पड़े थे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया, लेकिन मृतक का सिर कहीं नहीं मिला।

 

Previous articleपरिवार को आर्थिक बीमार कर देता है कैंसर रोग
Next articleकैडेट ने दिखाया पहाड़ों पर दमख़म