कैडेट ने दिखाया पहाड़ों पर दमख़म

Group Photo of cdts on trek

उदयपुर ,1 राज नेवल युनिट एनसीसी, उदयपुर के तत्तवावधान में आरएसी बटालियन देबारी, के परिसर में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (लेफ्ट ऑवर ) 2013 के पॉंचवे दिन रविवार को बड़ी शाखा कैडेटों के लिये देबारी के आसपास अरावली पहाड़ियों की हरी भरी वादियों में ट्रेकिंग का आयोजन किया गया । कैम्प कमाण्डेण्ट कमाण्डर के के मेहता ने बताया कि ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधि से कैडेटों में शारीरिक बल व मनोबल में वृद्वि के साथ ही विषम परिस्थतियों में एकजुट होकर चलने की भावना बलवती होती है । इसी के साथ दो दिवसीय योग शिविर का भी समापन हुआ । कैडेटों ने योगाभ्यास सीखने के साथ ही योग शिविर का भरपूर आनन्द उठाया ।

सॉंयंकाल सॉंस्कृतिक संध्या में सभी कैडेटों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । कैडेटों ने हर्षाल्लास पूर्ण वातावरण में नृत्य संगीत आदि की प्रस्तुतियों का आनन्द उठाया । इस शिविर में कैडेटों को कड़ी परेड ट्रेनिंग के साथ ही अनुशासन का महत्व सिखाया जा रहा हेै ।

कमाण्डर मेहता ने बताया कि कैडेटों के लिये टग ऑफ वार प्रतियोगिता में सीनियर डिवीजन में 2 राज आर्टी एनसीसी अजमेर के छात्रों ने प्रथम व एमपीजी कॉलेज चित्तौड़गढ़ के कैडेटों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । जूनियर डिवीजन में राजकीय वोकेशन विद्यालय, कोटा प्रथम व मेयो कॉलेज अजमेर द्वितीय स्थान पर रहे ।

 

Previous articleकिसान का सिर काट कर ले गए
Next articleपावरलिफ्टिंग में उदयपुर चेम्पियन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here