छात्रा ने फांसी पर लटक कर जान दी

उदयपुर, अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। अन्यत्र तालाब में डूबने से कॉलेज छात्र की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सूरजपोजल थानान्र्तगत छोटी ब्रम्हपुरी निवासी प्रियंका(17) पुत्री महेश प्रकाश सोनी ने सोमवार सवेरे कमरे में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। प्रियका प्रथम वर्ष में पढती थी। रविवार को सभी परिजनो के साथ रिश्तेदार की सगाई में अजमेर गयी थी तथा रात में वापस लोटे थे। सोमवार को प्रियंका कमरे में पढाई करने गई थी। थोडी देर बाद घटना का पता चला। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। इसी तरह खेरोदा थानान्र्तगत भटेवर स्थित सिघानिया युनिवर्सिटी में बी टी एस तृतीय वर्ष का छात्र मुरैना एम पी निवासी अखण्ड प्रताप सिंह(22) पुत्र शत्रुघ्नसिंह युनिवर्सिटी के पिछवाडे में स्थित खाला तोड तालाब पर नहाने गया। जहां पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

 

Previous articleहत्या का सुराग नहीं लगा सिर की तलाश जारी
Next articleआदिवासियों की आड में अपने राजनीतिक हित साधने लगे नेता