विकलांग बेटे की पैंशन पाकर मॉं के निकले खुशी के ऑसु

97b56a2d36cd9d629463_3उदयपुर, ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिये आयोजित किये जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर राहत शिविर साबित हो रहे है । जिले की खेरवाडा पंचायत समिति में आयोजित शिविर में जब पूर्ण विकलांग 30 वर्षीय मोकम को उसकी मॉं लालीदेवी लेकर आई और योजना में हाथोहाथ लाभ पाया तो मॉ की आंखें खुशी के मारे छलक पडा ।

मोकम की मॉं ने बताया कि मोकम जन्म से पूण विकलांग है तथा 30 वर्ष की उम्र में भी बच्चे की तरह ही है। ऐसी व्यथा सुनकर उपखण्ड अधिकारी मोहन लाल वर्मा ने तत्काल विकास अधिकारी को निदेर्शित कर मोकम की पैंशन स्वीकृत कराई एवं उच्च शिक्षा राज्यमन्त्री डॉ. दयाराम परमार के हाथों बालक को प्रदान करवाई तो मॉ खुशी से रो पडी । इससे पूर्व डॉ. परमार ने शिविर का अवलोकन किया और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही राहत की जानकारी ली ।

Previous articleअपहृरत युवती के साथ बलात्कार
Next articleटटलू गेंग के दो ठग कारनामा करते गिरफ्तार