पत्नी ने मेरे पुत्र को आत्म हत्या के लिए उकसाया – मां का आरोप

उदयपुर, मां ने पुत्रवधु एवं ससुराल जनो के खिलाफ पुत्र को आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी थानान्तर्गत सेक्टर 3 निवासी मंजू पत्नी ज्योति प्रकाश सक्सेना ने महावीर एनक्लेव पालम मंगलपुरी न्यू दिल्ली निवासी नेहा पत्नी तोषित सक्सेना, राहूल पुत्र रजनीकांत, रोहित सिन्हा, मधु सिन्हा पत्नी रजनीकांत के खिलाफ पुत्री को आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज करवाया। कि वष्र 2001 में पुत्र तोषित कर नेहा के साथ विवाह हुआ था। कुछ समय बाद से नेहा पति को छोड पीहर चली गई तथा रूपयों की मांग करने लगी। इनकार करने के बावजूद वह दबाव डालती रही। इसी के चलते 24 जनवरी को पुत्र ने सविना रेल्वे ट्रेक पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

Previous articleकलेक्टर को किरोड़ी की कड़ी चेतावनी
Next articleअपहृरत युवती के साथ बलात्कार