नोकर ने मालिक को लगाया 18 टोला सोने का चुना

robber_clipart_4उदयपुर, वृद्घ की सेवा के लिए काम करने वाला नोकर 18 तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार भुपालपुरा निवासी अरूण पुत्र समरथसिंह बक्शी ने नोकर कल्याणपुर निवासी पंकज मीणा के खिलाफ ८ सोने की चूडिया, दो सेट सोने के हार, चेन सहित १८ तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले जाने का प्रकरण भुपालपुरा थाना पुलिस में दर्ज करवाया। पिता को पक्षाघात होने से उनकी सेवा के लिए ढाई माह पहले पंकज को नोकरी पर रखा था। गत दिनों वह बिना कहे चला गया। इस दौरान मॉ ने उक्त आभूषण गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू का।

Previous articleकार की टक्कर से अधेड मरा
Next articleविदेश नोकरी के नाम पर ठगी