काले सोने की फसल लह-लहांयी

फूल खिल चुके व अब डोडे आने वाले

नारकोटिक्स विभाग इस बार आरी के बजाए प्रति वर्गमीटर के हिसाब से तौल करेगा

images (2)चित्तौडगढ, जिले एवं आसपास के क्षैत्रो में काले सोने की फसल यौवन पर है। सर्दी अच्छी पडने से इस बार बम्पर फसल होने की संभावना है। वही नारकोटिक्स विभाग भी इस बार वर्गमीटर करने की तैयारी कर रहा है।

जिले के निम्बाहेडा, चितौडगढ, बडीसादडी सहित निकटवर्ती प्रतापगढ आदि स्थानो पर नारकोटिक्स विभाग द्वारा दिए गए अफीम पट्टो के बाद किसानो द्वारा अफीम फसल की बुवाई की गई थी। यह फसल अब यौवन पर है। इस बार मौसम सही रहने से खेतो में अफीम की फसल लह-लहरा रही है। फूल खिल चुके है व अब डोडे आने वाले है। किसानो का कहना है कि मौसम सही रहा तो इस बार बम्पर फसल होगी। काले सोने के लिए चितौडगढ सहित प्रतापगढ जिला देश में जाना जाता है। वही नारकोटिक्स विभाग भी इस बार आरी के बजाए प्रति वर्गमीटर के हिसाब से तौल करेगा।

 

Previous articleउदयपुर में लगेगा चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेला
Next article’मुकाम तभी संभव हो जब चुनौतियों से लडने का जज्बा हो’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here