मनु राव लेक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित

p2

उदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब के आज हुए चुनाव में मनु राव को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। राव ने जीत के बाद पत्रकारों तथा उनके परिवारों के हित के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराते हुए जीत का श्रेय सभी साथियों को दिया।

इससे पूर्व चुनाव प्रक्रिया को लेकर क्लब के पूर्व पदाधिकारियों सहित दर्जनों सदस्य प्रेस क्लब में एकत्र हो गए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अरुण व्यास ने चुनाव प्रक्रिया शुरू करते हुए सुबह 10 से 11 बजे तक नाम नामांकन पत्र दाखिल करने का समय निर्धारित किया।

इस दौरान मनू राव ने प्रस्तावक अख्तर हुसैन और समर्थक कुलदीपसिंह के साथ अपना नामांकन दाखिल करते हुए उम्मीदवारी पेश की। नामांकन दाखिल करने की निर्धारित अवधि में किसी भी अन्य सदस्य ने दावेदारी पेश नहीं की। नाम वापसी का समय 11 से 11.30 तक तय किया गया था। अंततरू चुनाव अधिकारी श्री व्यास ने मनु राव को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया और उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में निवर्तमान अध्यक्ष अख्तर हुसैन ने श्री राव को अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया।

निर्वाचन के बाद क्लब के संस्थापक सदस्य ऋतुराज, रफीक पठान, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप मोगरा आदि ने श्री राव को पुष्प मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान ई-टीवी के रवि शर्मा, जमाल खान सहित कपिल श्रीमाली, प्रतापसिंह राठौड़, सोहेल खान, ओमप्रकाश पूर्बिया, चंचल सनाढ्य, भगवानलाल प्रजापत, प्रमोद गौड़, मनीष गौड़, विनोद माली, कुलदीप सिंह, प्रदीपसिंह भाटी, प्रकाश मेघवाल, राजेंद्र हिलोरिया, मोहम्मद यासर सहित कई पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी।

Previous articleविभूतियों का मेवाड़ में सम्मान समर्पण
Next articleअस्वस्थ्य होने के बावजूद टापरों से लेकर खलियानों तक का किया सफर

1 COMMENT

Comments are closed.