MLSU के पीछे घास में आग लगी

उदयपुर, शहर के मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की प्रतापनगर बने ग्राउण्ड में सोमवार दोपहर को बडी-बडी घास में आग लग गई। सूचना पर मौके पर गई एक साथ तीन दमकलों को भेजा गया।

u4marph-12

दमकल सूत्रों के अनुसार सुविवि के प्रतापनगर क्षेत्र में बने ग्राउण्ड पर सोमवार दोपहर को अचानक आग लग गई। ग्राउण्ड पर घास बडी और सूखी होने के कारण कुछ ही देर में आग तेज हो गई। तेज हवा चलने के कारण आग कुछ देर में ग्राउण्ड में फैल गई। यह देखकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर गई तीन दमकलें पहुंची और करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

झामरकोटडा पहाडी पर भी लगी आग

इधर सूत्रों के अनुसार झामरकोटडा पहाडी पर भी सोमवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि संतु गांव में स्थित पहाडी पर उंचाई पर सोमवार दोपहर को अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की अधिकारियों और कर्मचारियों मौके पर गए है और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

 

Previous articleदो दिवसीय उदयपुर टैलेन्ट हंट ७ से
Next articleआदेश के बावजूद शहर के नगर निकाय आयड नदी को लेकर गंभीर नहीं