उदयपुर में पेट्रोल 2.52 रूपए हुआ सस्ता

petrol_b_02_04_2012उदयपुर, पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल दो रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया। स्थानीय कर के साथ उदयपुर में भाव 2.52 रु. प्रति लीटर कम हो गए हैं। घटी कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई हैं।

पिछले नौ महीनों में यह पेट्रोल के दामों में सबसे बड़ी गिरावट है। डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले तेल कंपनियों ने एक महीने में दो बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए थे।

16 फरवरी को 1.50 रुपए और दो मार्च को 1.40 रुपए प्रति लीटर। अनुमान लगाया जा रहा था कि तेल कंपनियां डीजल पर प्रतिमाह 40-50 पैसे की बढ़ोतरी जारी रखेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कच्चा तेल सस्ता होने से घटे दाम

तेल कंपनियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटी हैं। इसी कारण पेट्रोल के दाम घटाए गए हैं। डीजल पर नुकसान भी कम हुआ है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के अनुसार इस महीने की शुरुआत में डीजल पर 11.26 रुपए प्रति लीटर का नुकसान था। कच्चे तेल की कीमतें घटने से यह अब 8.64 रुपए रह गया है।

Previous articleगेहूं के भाव 1500 रूपये से अधिक रहने की संभावना
Next articleमेवाड के बूते पर भाजपा की बनेंगी सरकार:कटारिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here