सात निष्कासित कार्यकर्ता फिर भाजपा में शामिल

उदयपुर, । भाजपा देहात जिलाध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत ने पिछले पंचायत चुनावों के समय पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण भाजपा से निष्कासित सात कार्यकर्ताओं को पुन: भाजपा में शामिल करने का निर्णय लेकर प्रदेशाध्यक्ष को इस बाबत अनुशंसा प्रेषित कर दी है।

भाजपा देहात प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि २०१० में पंचायत चुनावों के समय निश्कासित सात कार्यकर्ताओं हुंसाराम गरासिया गोगुन्दा विधानसभा प्रत्याशी २००८ (निवासी मेवाडों का मठ), श्रीमती गवरीदेवी वर्तमान प्रधान पंचायत समिति कोटडा (निवासी जोगीवड), बाबुलाल गमेती पंचायत समिति सदस्य (निवासी जेड), जमनालाल भील (निवासी कोटडा ), निर्मलकुमार गरासिया(निवासी जोगीवड), मुरारीलाल गरासिया (निवासी झाडोल), वेणीराम गमेती पुर्व पंचायत समिति सदस्य (निवासी गोगुन्दा) द्वारा पिछले कुछ समय से भाजपा के प्रति पुर्ण निष्ठा व समर्पण दर्षाने व उनकी कार्यक्षमता के कारण पुन: भाजपा की मुख्य धारा में सम्मिलित करने का निर्णय लेते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया को इस बाबत अनुशंसा प्रेषित कर दी है।

Previous articleगर्मी कि दस्तक के साथ ही F S पर मेहरबान शहरवासी
Next articleचरित्र पर संदेह कर पत्नी को कुल्हाड़ी से मार दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here