पेसिफिक के पांच छात्रों का विप्रो में चयन

pesefik

उदयपुर,पेसिफिक स्मूह के इंजीनियरिंग संकाय में मंगलवार को विप्रो टेक्नोलोजी कंपनी द्वज्ञरा कैम्पस भर्ती अभियान हुआ। जिसमें पात्र छात्रों का ऑनलाइन टेस्ट लेने के बाद कंपनी के हेड ऑपरेशन (टेलेन्ट एक्वीजिशन) घनश्याम गुप्ता ने साक्षात्कार के लिए पांच छात्रों का चयन किया। इन छात्रों को प्रारंभिक ३ माह के लिये वेतन ४.२५ लाख वार्षिक होग व तदुपरांत इनका वार्षिक वेतन ५.७५ लाख रहेगा।
विप्रो कंपनी द्वारा उदयपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में अब तक का यह पहला कैम्पस अभियान है। कंपनी द्वारा कल्पना गुर्जर, प्रशंसा जैन, उत्कर्ष भानावत, शालीन पोखरना व ताहीर मो. खान का चयन किया गया।

Previous articleऑल इण्डिया कराते चैम्पियनशिप में उदयपुर के विपाश को रजत
Next articleरिश्वत लेते रोडवेज का कनिष्ठ लेखाकार गिरफ्तार