कांग्रेस पर्यवेक्षकों की मीटिंग में हंगामा

111उदयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों के बाद भले ही देश के विभिन्न हिस्सों में पर्यवेक्षक दौरा करके पार्टी और उम्मीदवारों का फीड बैक ले रहे हो, लेकिन उदयपुर में आए पर्यवेक्षक यहां की भारी गुटबाजी देखकर गुस्सा करते हुए आज सुबह सर्किट हाउस से रवाना हो गए। साथ ही यह भी कह गए कि अब क्रकोई मीटिंग नहीं, कोई टिकट नहींञ्ज। दरअसल गुरुवार को भी देहात कांग्रेसियों की मीटिंग के दौरान भारी हंगामा हुआ था। कइयों ने तो पर्यवेक्षक के पक्षपाती होने का आरोप भी लगाया, क्योंकि पहले मीटिंग देहात कार्यालय में होना तय हुआ था और बाद में विधायक सज्जन कटारा के कहने पर स्थान बदल कर मीटिंग किसान भवन में निर्धारित की गई। इस पर कटारा विरोधी बड़ा तबका देहात कार्यालय ही बैठ गया और भारी हंगामा कर दिया।

Previous articleहोटल में गहलोत की भी हिस्सेदारी -सौमेया
Next articleकटारिया को फिर 29 तक राहत