कटारिया की जमानत पर फैसला 27 जून को

gulabchand katariyaउदयपुर। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में अग्रिम जमानत पर चल रहे राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया की जमानत अवधि बढ़ाने को लेकर मुंबई के सेशन कोर्ट में मंगलवार को बहस पूरी हो गई।
भाजपा सह जिला के मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि कटारिया की जमानत अवधि को लेकर कोर्ट में बहस हुई जिसमें कटारिया के वकील ने कटारिया का पक्ष रखते हुए जमानत अवधि को बढ़ाने की मांग की। हालांकि कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला 27 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया।
गौरतलब है कि सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में सीबीआई ने भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को आरोपी बनाया है। इससे पहले कटारिया 23 जून तक जमानत पर थे। इसके बाद 24 जून को भी सेशन कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी थी जो कि किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी।

Previous articleबिजली बंद होने से मानो शहर ही रुक गया हो
Next articleशहर में 150 बार बालाएं