कटारिया की अगली सुनवाई 6 जुलाई को

gulabchand katariyaउदयपुर। सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ के मामले में आज सुबह मुम्बई के लोअर कोर्ट में नेता प्रतिपक्ष और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया मार्बल व्यवसायी विमल पाटनी सहित दो आईपीएस अधिकारी मुम्बई की लोअर कोर्ट में पेश हुए जिन्हें 6 तारीख को फिर पेश होने को कहा गया है।
एडवोकेट रोशनलाल जैन ने बताया कि सीबीआई की ओर से दायर चार्ज शीट मामले में शनिवार को मुंबई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख आगामी 6 जुलाई तय की है।

गौरतलब है कि इस मामले में पिछले दिनों मुंबई कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की थी। सोहराबुद्दीन मामले में ही कटारिया ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी भी लगा रखी है।

उस पर सुनवाई आगामी 5 जुलाई को होनी है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं व कटारिया समर्थकों की निगाहें अब आगामी जुलाई माह की 5 व 6 तारीख पर जा टिकी है। अगर 5 जुलाई को मुंबई अपर कोर्ट द्वारा जमानत कि अवधि नहीं बड़ाई जाती है तो कटारिया कि मुश्किलें बढ सकती है ।

Previous articleमूल्यों से कभी समझौता नहीं किया कप्तान साहब ने:ङॉ.गिरिजा
Next articleशेर खान ने दिया 20 लाख का मौताणा,पुलिस ने फिर निभाई बिचोलिये की भूमिका