चेन स्नेचरों के टारगेट पर जैन वृद्ध महिलाएं

DSC2712-189x300उदयपुर। शहर में जैन समाज की वृद्ध महिलाएं चेन स्नेचरों के टारगेट पर हैं। पिछले तीन दिनों में आज सुबह दूसरी वारदात हुई हैं, जिसमें जैन मंदिर से घर लौटती वृद्धा के गले से चेन छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए हैं। पिछले माह की शुरुआत में बीएसएनएल ऑफिस के सामने एक खटीक समाज की महिला के गले से साढ़े सात तोला सोने का हार बदमाश खींच ले गए, जिसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अशोकनगर रोड पर बाइक सवार दो बदमाश अशोकनगर निवासी चंद्रादेवी पत्नी महावीर प्रसाद जैन के गले से सोने की चेन छीन ले गए। यह वारदात अशोक नगर के रोड नंबर १४ पर आज सुबह आठ बजे हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शहरभर में नाकाबंदी की गई, लेकिन बदमाश का पता नहीं चल पाया है। इसी प्रकार सेक्टर चार में जैन मंदिर से लौटते समय बीते शनिवार बाइक सवार दो बदमाश वहीं की रहने वाली झंकार देवी जैन के गले से पांच तोला सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन ले गए थे।

Previous articleआईजी डामोर होंगे राजीव गांधी ट्रायबल यूनिवर्सिटी के पहले वीसी
Next articleकांग्रेसी नेता पंकज शर्मा के नर्सिंग कॉलेज पर एसीबी की कार्रवाई