तीर्थयात्रा के लिए निकाली गई लॉटरी, 13 अगस्त को रवाना होगी पहली ट्रेन

उदयपुर.देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार सुबह संभागीय आयुक्त कार्यालय में लॉटरी निकाली गई। उदयपुर संभाग के सभी छह जिलों के लिए यात्रियों की वरीयता तय करने के लिए यह लॉटरी निकाली गई।
संभागीय आयुक्त कार्यालय में दोपहर 12 बजे शुरू हुई लॉटरी प्रक्रिया में रामेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, सम्मेद शिखर और वैष्णोदेवी जाने के लिए यात्रियों की वरीयता सूची लॉटरी निकाली गई।
rameshwaram
उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडगढ़़, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिलों के लिए अलग-अलग लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में तय हुए यात्री वरीयता के अनुसार यात्रा करेंगे।
लॉटरी निकालने की प्रक्रिया में संभागीय आयुक्त सुबोध अग्रवाल, अतिरिक्त आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, देवस्थान सहायक आयुक्त प्रियंका भट्ट सहित वे सभी लोग मौजूद थे, जिनको लॉटरी के लिए कमेटी में शामिल किया गया है।

उदयपुर से पहली ट्रेन 13 अगस्त को
उदयपुर से रामेश्वरम के लिए पहली ट्रेन 13 अगस्त को निकाली जाएगी। इससे पहले यह ट्रेन 11 अगस्त को निकाली जानी थी। आवेदन प्रक्रिया को कंप्यूटराइज करने पर ट्रेनों का भी शिड्यूल तय किया गया। जिसमें उदयपुर की ट्रेन 13 अगस्त को जाना तय हुआ।

Previous articleझमाझम बारिश से मौसम हुआ मस्ताना, सड़कों पर भरा पानी
Next articleगोल्ड मेडलिस्ट हुआ तब भी एडमिशन नहीं मिलेगा ….