शहर विधायक बाल-बाल बचे

vidhyakउदयपुर। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया आज सुबह एक हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए। आज सुबह वे गुलाबबाग में मॉर्निंग वॉक करने गए, जहां वॉटर वक्र्स के ऑफिस के सामने उनकी गाड़ी खड़ी की गई थी। वे कुछ ही देरी पर गए थे कि पीछे से एक विशाल पेड़ उनकी गाड़ी पर गिर गया। सूत्रों के अनुसार शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया साढ़े आठ बजे पार्षद पति दीपक बोल्या के साथ रोजाना की तरह गुलाबबाग मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। उनकी गाड़ी वॉटर वक्र्स ऑफिस के सामने खड़ी की गई। कटारिया और बोल्या गाड़ी से कुछ ही दूरी पर गए थे कि पीछे से एक विशाल पेड़ उनकी गाड़ी पर जा गिरा। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई हैं। बाद में नगर निगम के कर्मचारी आए और जेसीबी से पेड़ को हटाया तथा गाड़ी को बाहर निकाला गया।

Previous articleपैंथर से गाँव वालों में फैला डर
Next articleरणबीर के साथ बिकनी में दिखीं कटरीना