मेवाड़ को अलग राज्य बनाने की मांग उठी

Mewar_Crest_Logo_Largeउदयपुर| अलग तेलंगाना राज्य के गठन की घोषणा के साथ ही पुरे देश में छोटे राज्य बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है l राजस्थान में भी मेवाड़ को अलग से राज्य बनाने की मांग उठी है और इसकी वकालत की है प्रदेश से राज्यसभा के सांसद वी पी सिंह ने l उन्होंने कहाँ की मेवाड़ एक जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है और आदिवासियों के सर्वांगीन विकास के लिए मेवाड़ को पृथक राज्य बनाना अति आवश्यक है l उन्होंने कहाँ की इसके लिए मेवाड़ राज्य संघर्ष समिति का घठन किया जायेगा जो संभाग भर में सर्व समाज के लोगो को अपने साथ जोड़कर आन्दोलन की रूप रेखा तय करेगा l संभाग भर में अलग राज्य की मांग को लेकर जन आन्दोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी संभाग के प्रबुद्ध जनों के पास होगी l उन्होंने मेवाड़ के सभी जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया है की वे अपने पदों से त्याग पत्र दे कर इस आन्दोलन में जुटे l शनिवार को आगे की रणनीति तय करने के लिए सर्व समाज की बैठक आयोजित की जाएगी l हर के शिक्षाविद मनोहर सिंह कृष्णावत ने कहां की मेवाड़ के अधिकारों का हमेशा हनन हुआ है और इसको रोकने के लिए अलग राज्य आवश्यक है l मेवाड़ एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और इसको आगेबढाने के लिए आदिवासी को ही मुख्यमंत्री बनवाया जायेगा l

Previous articleआप जोड़ सकते हैं प्यार भरे नए रिश्ते
Next articleभाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here