सेल्समैन की आंखों में मिर्ची डालकर ५४ हजार छीने

उदयपुर। ठोकर चौराहा पर स्थित शराब की दुकान को बंद करके घर लौट रहे सेल्समैन की आंखों में मिर्ची डालकर अज्ञात बदमाश ५४ हजार रुपए छीन ले गए। पुलिस के अनुसार ठोकर चौराहा स्थित शराब की दुकान का सेल्समैन आयड़ निवासी दिलीप चौधरी गुरुवार रात को दुकान बंद करके लौट रहा था, तभी आयड़ की तरफ से तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और दिलीप की आंखों में मिर्ची फेंकी। इससे वह चिल्लाते हुए जमीन पर गिर पड़ा। इन बदमाशों ने दिलीप की जेब से ४५ हजार का कलेक्शन लेकर भाग गए। पूछताछ में दिलीप ने पुलिस को बताया कि तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक काफी महंगी थी। पुलिस ने दिलीप की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि इस वारदात में जानकारों का हाथ है।

Previous articleसगसजी का जन्मोत्सव आज, धूमधाम से मनाया जा रहा है
Next articleहाईकोर्ट बैंच के लिए वकीलों ने की बोहरा गणेशजी से प्रार्थना