स्मैक के साथ सप्लायर गिरफ्तार

DSC_0328-300x199उदयपुर। प्रतापनगर पुलिस ने आज सुबह एक सप्लायर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से १२० ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर देबारी में नाकाबंदी की गई। इस दौरान कांकरवा (चित्तौडग़ढ़) निवासी रतनसिंह बाइक पर उदयपुर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने रोककर तलाशी, तो उसके पास से १२० ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में रतनसिंह ने बताया कि वह यह स्मैक उदयपुर में बेचने के लिए आ रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Previous articleN I C C का रक्षा बंधन पर बहनों के लिए विशेष पैकेज
Next articleमेवाड़ ने रखी भारत की बुनियाद