तोगड़िया हो या आसाराम क़ानून सबके लिए बराबर है

तोगड़िया हो या आसाराम क़ानून सबके लिए बराबर है
DSC_1511उदयपुर ,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आसाराम बापू को कोई वीआईपी सुरक्षा नहीं दी गई है। पुलिस जाब्ता इसलिए लगाया गया, ताकि आसाराम के समर्थक कानून व्यवस्था को न बिगाड़े। आसाराम बापू के साथ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। पहले डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा ने भी कहा था कि अगर राजस्थान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, तो राजस्थान में आग लग जाएगी, लेकिन उन्हें भी गिरफ्तार किया गया और १२ दिन जेल में रखा गया। तोगडिया हो या आसाराम कानून सबके लिए बराबर है । जिसने अपराध किया है वह सजा भुगतेगा
कांग्रेस में मनभेद नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी में मतभेद के सवाल पर कहा कि पार्टी में किसी के भी बीच में कोई मनभेद नहीं है। हां मतभेद तो होना ही चाहिए, ताकि चर्चाएं हो और ज्यादा से ज्यादा विचार-विमर्श हो, ताकि जनता के लिए श्रेष्ठ काम किया जा सके। उन्होंने डॉॅ. सीपी जोशी की तरफ देखते हुए कहा कि हम सब एक है।

Previous articleउदयपुर में हाईकोर्ट बैंच, गणेश जी के दूध पिने जैसा भ्रम – मुख्यमंत्री
Next article‘अश्लील रैकेट’ चलाता था आसाराम, पूरी टीम करती थी मदद, CD से होगा भंडाफोड़