महिला के गले से चेन छीनी

उदयपुर। टाउनहॉल के सामने स्थित जगदीश मिष्ठान भंडार के पास बाइक सवार दो युवक सुबह घूमने जा रही एक महिला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार धानमंड़ी निवासी इंद्रादेवी पत्नी दियो दलाल मूदड़ा हर रोज की तरह आज सुबह सात बजे सूरजपोल स्थित टाउनहॉल में घूमने जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में जगदीश मिष्ठान भंडार के पास दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और इंद्रादेवी के गले पर झपट्टा मारकर डेढ़ तोले की सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। इस दौरान इंद्रा देवी चिल्लाई, जिससे लोग एकत्र भी हो गए, जिन्होंने भागते हुए बदमाशों को पकडऩे का प्रयास भी किया, लेकिन वे भागने में सफल हो गए। हादसे के बाद महिला ने उसके घर पर जाकर आपबीती सुनाई। परिजन इंद्रा देवी को लेकर सूरजपोल थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous articleमौसम ने लेकसिटी में कश्मीर सा कराया अहसास
Next articleपुलिस कंट्रोल रूम के पास शोरूम में लाखों की चोरी