बजरी का काला कारोबार शुरू

DSC_2826

उदयपुर। प्रतापनगर चौराहे के निकट रेती-बजरी का काला-कारोबार सुबह से ही शुरू हो गया। भुवाणा बाइपास पर ३२०० टन के १६२ ट्रक तथा ४०० टन के ४५ टै्रक्टर खड़े पाए गए। ये वाहन रात १२ बजे से पहले रॉयल्टी नाकों से क्रपासञ्ज होने वाले बताए जा रहे हैं। रात्रि को १२ बजे सभी रॉयल्टी नाके बंद करवा दिए गए थे। बाजार में मौजूद माल की दर छह सौ रुपए प्रतिटन की बजाय १३ सौ रुपए प्रति टन वसूल की जा रही है, जो ट्रक १२-१३ हजार में मिल रहा था, वह अब २५ हजार से ऊपर चला गया है। यह ब्लैक मार्केटिंग अधिकारियों के संरक्षण में चल रही है। बताया गया है कि रेती बजरी की जमाखोरी भी की जा रही है, ताकि महीने भर बाद मिली हाईकोर्ट की पेशी २६ नवंबर तक जमकर ब्लैक मॉर्केटिंग की जा सके।

Previous articleमेल नर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला
Next articleसंपति विवाद को लेकर हुई हत्या