विधानसभावार चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त

election

उदयपुर, विधानसभा आमचुनाव के दौरान विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने, व्यय नियंत्रण आदि गतिविधियों के लिए जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री बी.बी.शर्मा, उदयपुर शहर के लिए बिश्वनाथ सिन्हा, झाडोल के लिए बी.सुनजालंग, उदयपुर ग्रामीण के लिए एस.पी.दीक्षित, वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए पी.के.केसर, मावली के लिए श्री संदीप भटनागर , सलुम्बर के लिए श्री जोथनखुमा, खेरवाडा के लिए आर.जी.त्रिवेदी को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि उदयपुर शहर, मावली, वल्लभनगर एवं सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रसेनजीत सिंह एवं उदयपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए श्रीमती बीना यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। ये सभी पर्यवेक्षक सर्किट हाउस में ठहरेंगे।

Previous articleआदर्श आचार संहिता को प्रभावी बनाने के लिए निर्देश जारी
Next articleउदयपुर में भाजपा-कांग्रेस पर छाए बगावत के बादल, विरोध आया सड़कों पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here