उदयपुर ग्रामीण से सज्जन कटारा कांग्रेस की प्रत्याशी घोषित

– अब्दुल लतीफ –

 

election congress

नाथद्वारा से देवकीनंदन गुर्जर व बडीसादडी से प्रकाश चौधरी को टिकट
उदयपुर, शनिवार देर रात कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के
उ मीदवारों के 71 नामों की अपनी तीसरी सूची जारी की। जिसमें उदयपुर
ग्रामीण से सज्जन कटारा को व नाथद्वारा से देवकीनंदन गुर्जर चुनाव लडेंगे।
शनिवार रात करीब १०.३० बजे जारी हुई कांग्रेस की तीसरी सूची में 71 नामों
की सूची जारी हुई जिसमें उदयपुर ग्रामीण सीट से एक बार फिर सज्जन कटारा को कांग्रेस ने अपना उ मीदवार घोषित किया है वहीं नाथद्वारा विधानसभा
सीट पर सी.पी. जोशी के खास देवकीनंदन गुर्जर को टिकट दिया गया है। इसके
अलावा आदिवासी अंचल के चौरासी विधानसभा सीट पर महेन्द्र बरजोट, आसपुर
से राईया मीणा, कुशलगढ से हुरतंग खाडिया, झाडोल से हीरालाल ,
बेगूं से राजेन्द्र सिंह विधूडी, बडीसादडी से प्रकाश चौधरी को अपना
उम्मीदवार बनाया गया है।
पूर्व विधायकों में कांग्रेस को आस: पिछले दिनों विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूचियों में पूर्व विधायकों में कांग्रेस ने अपना
पूरा विश्वास रखा एवं एक बार फिर उन्हें उन्हें उम्मीदवारी दी गई है।
शहर की उदयपुर ग्रामीण पर सज्जन कटारा, बडीसादडी से प्रकाश चौधरी,
नि बाहेडा से उदयलाल आंजना, डूंगरपुर विधानसभा सीट से महेन्द्र जीत सिंह
मालवीया, बेगूं से राजेन्द्र सिंह विधूडी सहित कई ऐसे विधायक है जिन्हें
पि*र से पार्टी द्वारा उ मीदवारी दी गई है।

Previous articleउदयपुर में भाजपा-कांग्रेस पर छाए बगावत के बादल, विरोध आया सड़कों पर
Next articleकटारिया निकले रूठों को मानाने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here