इनामी राशि देने का झांसा देकर ठगा

fraudउदयपुर, एयर टेल कंपनी की इनामी राशी देने के एवज में बदमाश ने व्यक्ति से नकदी हडपी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जावरमाइन्स थाना क्षैत्र बोवस गांव निवासी भेरूलाल पुत्र हिरालाल मीणा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधडी करने का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया। कि गत दिनों मोबाइल पर आये फोन पर व्यक्ति ने २९ लाख ३४ हजार रूपये इनाम राशी खुलने की बात कहते हुए उत्त* राशी लेने के लिए खर्चा बैंक में जमा करवाने की बात कही। इस पर आरोपी के बताये खाते में २८ अक्टूबर १३ को पलोदडा स्थित आई सी आई सी आई बैंक में १८ हजार जमा करवाये। २९अक्टूबर को फोन कर ४९ हजार की मांग करने पर २० -२० हजार रूपये जमा करवाये। इसके बाद उक्त रकम लेने के लिए होने वाले खर्चे की जमा रकम पूरी होने होने पर ३० हजार रूपये जमा करवाने पर आरोपी से रकम की मांग की गई। दूसरे दिन आरोपी ने उक्त इनामी राशी का चैक मेल पर भेज कर अन्य व्यय के नाम पर १ लाख ५० हजार रूपये की मांग करने पर धोखाधडी होने का पता चला।

Previous articleचुनाव मे प्रयुक्त अवैध होर्डिंग्स, वाहन होंगे जब्त
Next articleप्रीतिभोज पर कटारिया को नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब