सिंगर आतिफ असलम लेकसिटी में

[quote_center] NICC ब्यूटी पार्लर में आतिफ असलम ने किया मेकअप [/quote_center]

सिंगर आतिफ असलम साथ में NICC कि डायरेक्टर डॉ. स्वीटी छाबड़ा
सिंगर आतिफ असलम साथ में NICC कि डायरेक्टर डॉ. स्वीटी छाबड़ा

उदयपुर, लेकसिटी में शाही शादी के संगीत समारोह में शिरकत करने पाक सिंगर आतिफ असलम सोमवार को उदयपुर पहुंचे।
मशहूर सिंगर आतिफ असलम के लेकसिटी में होने का तब पता चला जब वे लेकसिटी के NICC ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने पहुंचे। शहर के एम.बी. कॉलेज स्थित एनआईसीसी (न्यू इंटरनेशनल कॉस्मेटिक केयर) को इस शाही शादी के मेकअप का जिम्मा दिया गया है। एक साधारण युवक की तरह दिखने वाले आतिफ असलम जब पार्लर पहुंचे तो यकायक किसी को इसका अंदाजा ही नहीं हुआ। जानकारी मिली है कि यह शाही शादी मुंबई व कलकत्ता के बडे व्यवसायी की है। शाही शादी में शिरकत करने वाले मेहमानों के लिए उदयपुर की उदयविलास, ट्राइडेंट एवं लीला होटले बुक की गई है।
एनआईसीसी की निदेशक डॉ. स्वीटी छाबडा ने बताया कि सिंगर आतिफ असलम का मेकअप पार्लर की मेकअप स्पेशलिस्ट राखी व उनकी टीम द्वारा किया गया।
ओरा स्पेशलिस्ट डॉ. स्वीटी ने आतिफ को ओरा थैरेपी की जानकारी भी दी जिससे आतिफ काफी प्रभावित हुए और स्वीटी छाबड़ा की प्रशंशा करते हुए कहा कि बिना किसी मेडिसिन के इंसान के दर्द कि दवा है ये ।

Previous articleप्रीतिभोज पर कटारिया को नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब
Next articleसलमान की अपील, सचिन की पार्टी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here