सिद्घ हस्तशिल्पियों एवं कुशल बुनकरों से राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन मांगे

fig-314_33उदयपुर, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2012 के लिए सिद्घ हस्तशिल्पियों एवं कुशल बुनकरों को उनकी श्रेष्ठतम कलाकृतियों पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने हेतु जिले के हस्तशिल्पि निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपुल जानी के अनुसार आवेदन पत्र एवं कलाकृति 15 दिसम्बर तक क्षेत्रीय कार्यालय सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) हस्तशिल्प विपणन एवं सेवा विस्तार केन्द्र उदयपुर में जमा करा सकते है। जो कलाकृतियां पुरस्कार हेतु प्रस्तुत कर रहे है उसका उत्पादन एवं निर्माण का पूर्ण विवरण भी संलग्न हस्तशिल्पी को करना होगा।
जिस कलाकृति को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार नही मिला है उसे प्राथमिकता दी जायेगी। पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है।

Previous articleशांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई
Next articleडाईट‘ में विभिन्न पदों पर आवेदन की तिथि 26 दिसम्बर तक बढाई