डाईट‘ में विभिन्न पदों पर आवेदन की तिथि 26 दिसम्बर तक बढाई

उदयपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता एवं व्याख्याता पदों पर विशेष चयन के अंतर्गत आवेदन प्राप्ति की तिथि 9 दिसम्बर से ब$ढाकर 26 दिसम्बर तक कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक जगदीशचन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि 10 दिसम्बर से होने वाले साक्षात्कार भी अब 26 दिसम्बर के पश्चात होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य पद के लिये आवेदन पत्र सीधे निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर एवं अन्य पदो के लिये आवेदन पत्र संबंधित शिक्षा उपनिदेशक प्रारम्भिक के कार्यालय में जमा कराये जा सकते हैं। विशेष चयन के लिये आवेदन पत्र, योग्यता, अनुभव एवंं विशिष्ट उपलब्धि का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Previous articleसिद्घ हस्तशिल्पियों एवं कुशल बुनकरों से राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन मांगे
Next articleआमिर की टोपी सलमान के सिर