हार से मायूस होकर ‘काका’ ने मुंडवा दिया अपना सिर

0004_29नाथद्वारा. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डा. सीपी जोशी के गृह क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी देवकीनंदन गुर्जर काका की हार से पार्टी समर्थकों में मायूसी दिखी। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शहर के छोटा गोपालपुरा निवासी काका पालीवाल पुत्र शंकरलाल ने सिर मुंडवा लिया। कांग्रेस में सेवादल में पदाधिकारी रह चुके काका पालीवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के लिए जेल जा चुका हूं…। तब कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी थी।

सलूंबर में अमलोदा पंचायत के माजावतों का गुड़ा निवासी भाजपा कार्यकर्ता व बस मालिक ने सलूंबर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अमृतलाल मीणा की जीत पर मंगलवार व बुधवार को सलूंबर-आसपुर मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों से दो दिन तक किराया नहीं लेने की घोषणा की है। बताया गया कि माजावतों का गुड़ा निवासी हसरत सिंह (हशु बन्ना) ने सोमवार को अमृतलाल मीणा की जीत पर उन्होंने अपनी चारों बसों में यात्रा करने वाली सवारियों से किराया नहीं लेने का ऐलान किया है।

Previous articleआमिर की टोपी सलमान के सिर
Next articleबाल झड़ रहे हैं तो अपनाइये ये घरेलू नुस्‍खे – NICC BEAUTY TIPS