न्यू ईयर पार्टी से लौट रहे युवक की बाइक सहित गड्ढे में गिरने से मौत

1331_accidentउदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के पीछे की ओर कॉलोनी में बाइक सवार युवक की मकान की नींव के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। युवक न्यू ईयर पार्टी कर घर की ओर लौट रहा था। नशे में होने से मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और बाइक सहित गड्ढे में जा गिरा। पुलिस ने बताया हादसे में बड़ी सादड़ी निवासी मोतीलाल मेनारिया (25) की मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि महुड़ा, बड़ी सादड़ी निवासी मोतीलाल उदयपुर में पायड़ा क्षेत्र में रहता था। मंगलवार रात दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी कर लौट रहा था। शराब के नशे में बाइक पर वह आरटीओ ऑफिस के पीछे नई कॉलोनी में रोड पर जा रहा था, तभी अचानक मोड़ आने पर नशे में गाड़ी टर्न नहीं कर सका और बाइक सहित पास बने गड्ढे में जा गिर गया। हादसे में उसकी मौत पर ही मौत हो गई।

Previous articleपुरस्कार में जीती राशि पीछोला की सफाई के लिए समर्पित की
Next articleसुविवि के विद्यार्थियों ने कर्नाटक में लहराया राजस्थानी संस्कृति का परचम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here