मारने गया दुश्मन को, गोली चला दी साथी के गुप्तांग पर

udaipurpost
उदयपुर। मुहंबोली बहन की ओर से छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाने के बाद अपने साथियों के साथ बदला लेने के लिए आए भाई ने आवेश में आकर बीच-बचाव कर रहे अपने ही एक साथी के गुप्तांग पर गोली मार दी। जिससे वह उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके साथी एक निजी चिकित्सालय में छोडक़र फरार हो गए। जिसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
मामला प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामलाल पुत्र अमरा खटीक निवासी उदयसागर चौराहा शनिवार शाम को अपने दो मित्र के साथ ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर लगने वाले एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान एक बाईक पर सवार होकर उदयसागर चौराहा निवासी मुरली माली, खांजीपीर निवासी आदिल, राजा उर्फ मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मर शरीफ मौके पर आए। आदिल ने इस रामलाल को ईशारे से अपने पास बुलाया और पहले तो रामलाल के साथ गाली-गलौच की। इसके बाद आरोपी ने रामलाल को एक थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान आरोपी आदिल ने रामलाल को मारने की नीयत से पिस्टल निकाली और इस पिस्टल से फायर करने ही वाला था कि आदिल के साथ बाईक पर बैठे राजा उर्फ मोहम्मद नफीस और मुरली माली ने उसे फायर करने के लिए मना किया। दोनों में नफीस ने आदिल का हाथ पकड़ कर मोड़ लिया। इसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई और यह गोली बीच-बचाव कर रहे राजा के लिंग पर ही जाकर लगी। अचानक हुई इस घटना से वहां पर मौजूद सभी सन्न रह गए। वहीं राजा उर्फ मोहम्मद नफीस जो बीच-बचाव कर रहा था, उसके भी लिंग और अण्डकोष से गोली छूकर निकलने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। वहीं रामलाल जिस पर फायर होना था वह वहां से फरार हो गया। लोगों के एकत्रित होने से पहले ही आरोपी आदिल और मुरली माली ने राजा को उठाया और तत्काल क्षेत्र में ही स्थित एक निजी चिकित्सालय में लेकर गए और भर्ती करवाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर डिप्टी गोवर्धनलाल, थानाधिकारी लाभूराम सहित अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सालय में जाकर इस घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की, इसके बाद मौके पर गए और वहां से गोली का खोल बरामद कर लिया। इधर पीडि़त रामलाल सीधा थाने पर गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे है, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Previous articleनौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी
Next articleलोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें कार्यकर्त्ता : अनिल मसीह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here