प्रतापगढ़ में गोलीबारी के चलते तीन की मौत, पथराव-आगजनी के बाद लगा कर्फ्यू

2206_44
उदयपुर। प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी व मोहेड़ा गांव में मंगलवार शाम को दो समुदायों के बीच गोलियां चलने से तीन लोगों की मौत हो गई और 7 जने घायल हो गए। राजा की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दिनेश गायरी और भंवर सिंह ने उदयपुर लाते समय रास्ते दम तोड़ दिया। क्षेत्र में दोनों पक्षों की ओर से पथराव व आगजनी की गई।

देर रात तक हालात काबू नहीं होने पर कोटड़ी व मोहेड़ा गांव में कफ्र्यू लगा दिया गया। इससे पहले पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और धारा 144 भी लगाई। आसपास के गांवों व जिला मुख्यालय पर भी पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। उदयपुर में घायलों के पहुंचने से पहले रात दो बजे भाजपा व संघ के कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे।

एहतियातन यहां भी प्रशासन अधिकारी व पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। आईजी जीएन पुरोहित ने बताया कि रेंज मुख्यालय से भी फोर्स रवाना की गई है। पुराने विवाद को लेकर दोनों समुदायों के बीच विवाद हुआ। दोनों पक्षों में कुछ बातों को लेकर पहले से भी विवाद चल रहा था। एसपी उत्सवलाल छानवाल ने रात 1.17 बजे भास्कर को कोटड़ी व मोहेड़ा में कफ्र्यू लगाने की जानकारी दी।

Previous article“सारे आलम में छाया नूर” जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकला भव्य जुलूसे मोहम्मदी (PHOTO)
Next articleमांझे से कटी मासूम की जिंदगी की डोर