बस के चपेट में आकर अधेड़ की मौत

001कपासन। उदयपुर रोड पर चुंगी नाके के पास चलती बस में चढ़ते समय आज सुबह पांव फिसलने से एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधेड़ बस से गिरकर पिछले दोनों टायर के नीचे आ गया, जिससे वह बूरी तरह कुचला गया।
सूत्रों के अनुसार गिलुंड निवासी गोपाल (५०)पुत्र सोहनलाल टेलर उदयपुर रोड पर बने चुंगी नाके पर चाय की होटल पर चाय पी रहा था। इसी दौरान वह चलती बस में चढऩे के लिए दौड़ा, लेकिन बस की फाटक से पांव फिसल गया, जिससे वह बस के पिछले दोनों टायर के नीचे आ गया और बूरी तरह कुचला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर ब्राह्मण महासभा के सचिव सुनील उपाध्याय, घनश्याम बारेगामा, लक्ष्मण गुर्जर के सहयोग से उठाकर पुलिस जीप में रखवाया। बाद में लाश को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। बताया जा रहा है कि मृतक भी बस मालिक था।

Previous articleगजब शौक! लड़कियों के सिर काटकर पीता है खून
Next articleयूआईटी ने रुकवाया सौ फीट रोड पर चल रहा अवैध निर्माण