पहली बार होगा सड़क का बीमा, खराब होने पर तुरंत होगी कार्रवाई

dhsdhs
जयपुर राजधानी में पहली दफा किसी सड़क का इंश्योरेंस होगा। अगर तय अवधि के दौरान सड़क टूटती है, क्षतिग्रस्त होती है तो इसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त कर दिया जाएगा। नगर निगम को इस पर कोई अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। बल्कि यह पैसा बीमा कंपनी भुगतेगी। निगम की इंजीनियरिंग विंग और इंश्योरेंस कंपनी के बीच इसे लेकर एक करार होने जा रहा है।
पहले फेज में जौहरी बाजार की सड़क को चुना गया है, जिसका इंश्योरेंस सड़क की डिजाइन के मुताबिक 3 से 5 साल के लिए होगा। इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा के लिए निगम को प्रस्ताव तैयार कर भिजवा दिया है। इसमें निगम से बीमा की रकम के लिए सड़क और ड्रेनेज सिस्टम पर खर्च की गई राशि जानकारी मांगी है। यह सब भास्कर की पहल का नतीजा है।
नगर निगम ने नई बनाई गई चार सड़कों का चयन कर बीमा करवाने का प्रस्ताव कंपनी को भेजा था, लेकिन बीमा कंपनी ने पहले फेज में जौहरी बाजार की सड़क का बीमा करने पर अपनी सहमति दी। नगर निगम और नेशनल इंश्योरेंस ने सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़ तक की दोनों ओर की सड़क का चयन किया है।

Previous articleएसीपी का तबादला हुए एक साल बीता सरकारी बंगले में रहता है उनका कुत्ता
Next articleखाना नहीं मिला तो पायलट ने ट्रेन चलाने से किया इनकार