मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीआईडी अधिकारी उदयपुर पहुंचे

पेसिफिक कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत की गुत्थी

bhavya-shah-and-her-mother-dimpal-shah
उदयपुर। पिछले वर्ष पेसिफिक कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत की गुत्थी अब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पर सीआईडी, सीबी सुलझाएगी। इसी संदर्भ में जांच करने के लिए सीआईडी (सीबी) की एक अधिकारी जांच करने के लिए शुक्रवार को उदयपुर पंहुची। गौरतलब है कि पिछले वर्ष पेसिफिक कॉलेज के हॉस्टल में गुजरात अहमदाबाद की छात्रा भव्या शाह की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले को खुदखुशी बताया, जबकि परिजनों ने हत्या होना बताया। इसी संदर्भ में ३० जनवरी को भव्या शाह की मां डिम्पल शाह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिली और सारी घटना से उन्हें अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बुलाकर इस मामले की जांच सीआईडी (सीबी) से कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को जयपुर से सीआईडी की एक जांच अधिकारी सरिता सिंह उदयपुर पहुंची और उन्होंने प्रतापनगर थाने से मामले की पूरी जांच लेकर पेसिफिक डेंटल कॉलेज भी पूछताछ के लिए पहुंची। सूत्रों के अनुसार उन्होंने इस मामले की जांच अधिकारियों से भी पूछताछ की

Previous article300 साल पुराने 31 करोड़ के वायलिन का सुराग देने वाले को मिलने थे 62 लाख
Next articleनिजी स्कूलों में एडमिशन फार्म के नाम पर लूट