किशनपोल में कहासुनी के बाद चली गोली

उदयपुर. सूरजपोल थाना क्षेत्र में गोसिया कॉलोनी (किशनपाल) में सोमवार शाम गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद के चलते युवक ने पड़ोसी को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक साथियों सहित मौके से फरार हो गया। हमले में गोसिया कॉलोनी इकबाल उर्फ कालू पुत्र मंजू राही घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के साथी मोगली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सलाम और उसके भाई सईद व बाबू पुत्र लाला की तलाश की जा रही है।
घायल कालू ने पुलिस को बताया कि वह घर के नीचे खड़ा था। पास ही उसका भाई वसीम था।
घर के पीछे रहने वाले युवक सलाम की वसीम से गाड़ी निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर सलाम अपने भाइयों और साथी के साथ वसीम को मारने के लिए घर के बाहर आया। वसीम पर उसने हमला करना चाहा तो इकबाल बीच में आ गया और सलाम के पीछे भागा। इस पर सलाम ने पिस्टल चला दी। गोली इकबाल के पीठ पर लगते हुए पास खड़ी कार में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इकबाल को उसके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।

Previous articleसेट्रंल जेल में कैंसर से किन्नर बंदी की मौत
Next articleबैंककर्मी आज भी हड़ताल पर: दसवां वेतन समझौता लागू करने के लिए आज भी आंदोलन