सफाईकर्मिंयों की नियुक्ति पर रोक

IMG_2993उदयपुर। नगर निगम में चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती पर शिकायतों के चलते राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। स्थानीय निकाय विभाग निदेशक ने सोमवार को यह आदेश जारी किए हैं। जिन सफाई कर्मियों को नियुक्ति पत्र मिल गए है, उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन जिन लोगों के साक्षत्कार चल रहे थे, उनकी भर्ती प्रक्रिया विभागीय जांच के बाद ही पूरी होगी। भर्ती प्रक्रिया की शिकायत करने वालों के खिलाफ हेला समाज और वाल्मीकि समाज ने आज कलेक्ट्री पर प्रदर्शन करके विरोध दर्ज कराया। भर्ती को लेकर जो शिकायतें मिली है, उनके आधार पर स्थानीय निकाय विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक को जांच सौंपी गई है। इधर, लोकसभा चुनाव भी करीब आ गए है, तो सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया अब खटाई में पड़ गई है। माना जा रहा है कि अब बाकी की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के बाद ही संपन्न होगी।
साक्षात्कार से हो रही थी भर्ती : महीनेभर पहले राज्य सरकार ने जहां जहां भर्ती प्रक्रिया बकाया थी, वहां पर लॉटरी सिस्टम से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन उदयपुर नगर निगम में साक्षात्कार लेकर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जा रही थी।
शिकायतों पर हुई कारवाई : साक्षात्कार से हो रही सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पर कई पार्षदों और संगठनों को असंतोष था। माकपा पार्षद राजेश सिंघवी ने बैठक में भी कई बार भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने बताया कि जब राज्य सरकार ने लॉटरी से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए हंै, तो फिर साक्षात्कार के जरिये भर्ती प्रक्रिया को पूरा क्यों किया जा रहा है? उन्होंने अंदेशा जताया कि इससे चहेतों को भर्ती करके लाभ पहुंचाया जा रहा है। हैला नवयुवक मंडल व वाल्मीकि विकास संस्थान ने भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्थानीय निकाय विभाग को शिकायतें भेजी थी। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक ने इन शिकायतों पर बिंदुवार जांच कर विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायत करता के खिलाफ प्रदर्शन : सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर की गई शिकायतों के विरोध में आज जिला कलेक्ट्री पर हैला समाज और वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और शिकायतकर्ता माकपा पार्षद राजेश सिंघवी के खिलाग जमकर नारेबाजी की तथा राजेश सिंघवी का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना था कि नगर निगम में भर्ती प्रक्रिया सही चल रही थी, लेकिन मात्र कुछ लोगों की शिकायत की वजह से अब यह खटाई में पड़ गई है।
नियुक्ति पत्र मिल चुके : उदयपुर नगर निगम मे 1054 सफाई कर्मियों की भर्ती होनी है। नगर निगम ने पूर्व में अक्टूबर, 2013 में साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की थी। चयन कमेटी अभी तक 1174 आवेदकों के साक्षात्कार ले चुका है।
मगर नियुक्ति पत्र अभी जारी नहीं हुए है। नगर निगम द्वारा विधवा और परित्यक्ता महिलाओ को 96 नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। पुरुषों के साक्षात्कार की प्रक्रिया अभी बाकी चल रही है।
: नगर निगम में सफाईकर्मियों की भर्ती पर रोक के आदेश स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक से मिले हंै। उदयपुर नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती पर रोक लगा दी है। बाकी की प्रक्रिया विभागीय जांच के बाद ही होगी।
-दिनेश कोठारी, क्षेत्रीय उप निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग

Previous articleसचिन पायलट कल उदयपुर में
Next articleहत्या के दो दिन बाद भी मौके पर ही पड़ा है शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here